जिला की विभिन्न मंंडियों में 1 नवंबर तक कुल 206981 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT : 2 नवंबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 1 नवंबर तक कुल 206981 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 20302.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 156954.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 22184 मीट्रिक टन व मुच्छल 7521 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11489 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4285 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 107 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7097 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 8424 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1368 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 2234 मीट्रिक टन, मुच्छल 175 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4647 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 17346 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3616 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 3347 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9681 मीट्रिक टन, मुच्छल 702 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 26404 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 7319 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 4534 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11380 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 3171 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 33753 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2673 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2706 मीट्रिक टन, मुच्छल 1125 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 27229 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 109565 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1041 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 9256 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 96920 मीट्रिक टन, मुच्छल 2348 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 193950 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 178467 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4900.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 10582.3 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9681.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7180 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2501.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 7740.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6566.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1173.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 14910 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 12152 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2758 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 21659 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 15780 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 5879 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 32032 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 29830.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2201.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 107927 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 106958 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 968.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments