Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


गर्मी को देखते हुए छबील लगाई गई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में अंग्रेजी विभाग द्वारा बी.ए. सेकंड ईयर ऑनर्स के बच्चों द्वारा प्रो. सोनल, प्रो. काजल, प्रो. मंजली, प्रो. मंजू के तत्वावधान में गर्मी को देखते हुए छबील लगाई गई जिसमें 20  बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहगीरों को ठंडा पानी पिला कर गर्मी से संतुष्टि प्रदान की |

प्राचार्य डॉ.अजय कुमार ने कहा कि ऐसे कार्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है | डॉ. मधु शर्मा ने एक गिलास ठंडा पानी पीकर छबील का शुभारंभ किया | उपप्राचार्या डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि गर्मी में लोगों को ठंडा पानी पिलाने से न केवल पुण्य  मिलता है बल्कि बच्चों को जल के महत्व का भी पता चलता है इंग्लिश विभाग से सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | 

Comments