Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना  प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 5, 2026 Tags: , , , , ,

-हर खंड में हो रहा सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर पदों हेतु रोजगार शिविरों का आयोजन

BOL PANIPAT , 5 जनवरी। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिले के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी दिशा में रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा जिला रोजगार कार्यालय पानीपत के माध्यम से निजी क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों की भर्ती के लिए विभिन्न ब्लॉकों में रोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने बताया कि यह रोजगार शिविर सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।

जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार शिविरों का आयोजन 12 जनवरी को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय समालखा, 13 जनवरी को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय बापौली, 14 जनवरी को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय सनौली खुर्द, 15 जनवरी को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय इसराना तथा 16 जनवरी को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय पानीपत में किया जाएगा। सभी शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 54 से 90 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।

    उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिले के युवाओं से अपील की कि वे इन रोजगार शिविरों में भाग लेकर इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण संख्या तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित हो।

Comments