पीआरपीसी ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत टीबी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया
BOL PANIPAT : 6 जुलाई, 2022, स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने पानीपत रिफाइनरी के गेट नंबर 2 के पास 6 जुलाई, 2022 से शुरू होने वाले तीन दिवसीय क्षय रोग (टीबी) स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। टीबी की जांच पीआरपीसी से जुड़े सभी आयु वर्ग के कर्मचारियों के लिए की जाएगी ।
परीक्षण करने के लिए, सिविल अस्पताल पानीपत के 8 डॉक्टरों और लैब तकनीशियनों की एक टीम और मेदांता अस्पताल से एक एम्बुलेंस जोकि क्षय रोग (टीबी) स्वास्थ्य जांच में हर तरह की सुविधा से सुसज्जित है, पानीपत रिफाइनरी में अपनी सेवाएँ निस्वार्थ भाव से दे रही हैं। इस सुविधा के शुरू होने पर टीम पीआरपीसी को विश्वास है कि आसपास के गांवों से इस बीमारी को खत्म करने के लिए परीक्षण और अन्य प्रासंगिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा बहुत ही कारगार सिद्ध होगी।
यह टीम न केवल लोगों को इस बारे में जागरूक और मार्गदर्शन करेगी जैसाकि टीबी कैसे फैलता है, लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, बल्कि पीड़ितों का पता लगाने के लिए उनकी थूक और एक्स-रे भी एकत्र करेगी और उसके बाद पीड़ितों को मुफ्त इलाज भी देगी।

उक्त शिविर का उद्घाटन गोपाल चंद्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक (तकनीकी), मुख्य-महाप्रबंधकगण और पीआरपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री सिकदर ने ज़ोर देकर कहा कि हमें स्वयं को और अपने आस-पास को पूरी तरह से साफ सुथरा रखना है क्योंकि इससे बीमारियों को खत्म करने में काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने स्वच्छता पखवाड़ा-2022 के तहत इस तरह के महत्वपूर्ण शिविर के आयोजन के लिए पीआरपीसी की टीम सीएसआर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे न केवल टीबी बीमारी पर जागरूकता फैलाने में सहायता मिलेगी बल्कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम जहां भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा की है के तहत प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों को पूरा करने में भी काफी मदद मिलेगी।
समापन से पहले, सिकदर ने जिले से बीमारी को पूरी तरह से मिटाने के मिशन के रूप में उत्कृष्ट समर्थन के लिए पानीपत सिविल अस्पताल और मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की भी सराहना की। सिकदर को टीम पीआरपीसी द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि वे हमारे प्रधानमंत्री की महान पहल की लड़ाई के समर्थन में इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने से संबंधित सभी लोगों को जानकारी का प्रसार करेंगे।

Comments