राजकुमार ने कई व्यापारियों के साथ ठगी की है :सुखविंदर सिंह हैप्पी
–जल्द ही हरियाणा कि गृह मंत्री अनिल विज से मिलने का समय लिया जाएगा और उनसे मिलकर मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा : सुखविंदर सिंह हैप्पी
BOL PANIPAT : पानीपत स्काईलार्क टूरिस्ट कंपलेक्स में आज स्काईलार्क मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुखविंदर सिंह हैप्पी ,श्री वाल्मीकि महासभा पानीपत के प्रधान बसंत, रॉकी मुंजाल, राजू मान, अजीत मक्कड़, राकेश शर्मा अमित त्यागी बिट्टू सिंह के द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। अलमारी बिजनेस से संबंधित पानीपत के व्यापारी राजकुमार पर ठगी के आरोप लगाने व उन पर मामला दर्ज कराने वाले दो व्यापारी पटना बिहार के राजीव व बांगरमऊ उन्नाव के आलम मौजूद रहे।
पटना बिहार के व्यापारी राजीव ने पानीपत के अलमारी मैन्युफैक्चर व्यापारी राजकुमार व अन्य के खिलाफ 25 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। बिहार पटना क्षेत्र से आए व्यापारी राजीव ने बताया कि लोअर कोर्ट में वह मुकदमा हार गए थे परंतु सेशन कोर्ट ने उनकी जीत हुई थी और सेशन कोर्ट के आदेश पर उन्हें 25 लाख रुपए की रिकवरी करके कोर्ट में ही सुपरदारी कराई गई थी। उन्होंने बताया कि राजकुमार नामक पानीपत के व्यापारी ने उनसे बिहार में c&f देने के नाम पर एग्रीमेंट किया था और एग्रीमेंट के तहत वही गोदाम रेंट पर लेने की बात कही थी। c&f के नाम पर ही उन्होंने राजकुमार की कंपनी को 25 लाख रुपए दिए थे। जिसके बदले राजकुमार व अन्य की कंपनी के द्वारा उन्हें पैसे की एवज में माल देना था। c&f बनने के बाद उन्होंने अपनी दुकान को रेनूवेट किया जिस पर ₹12 लाख का खर्च आया परंतु पानीपत के व्यापारी ने कहा कि आप की दुकान छोटी है बड़ा गोदाम लीजिए। जिसके पश्चात उसने एक बड़ा गोदाम किराए पर लिया। किराए पर लेने के बाद वह कुछ महीने तक किराया भरता रहा और वहां रखे दो एंप्लाइज की तनख्वाह दी अपनी जेब से दी परंतु पानीपत के व्यापारी राजकुमार ने माल नहीं भेजा। बाद में टेलिफोनिक बातचीत में बहस होने के बाद राजकुमार ने माल व पैसा देने से मना कर दिया और पानीपत आने पर जान से मारने की धमकी दी जिसके पश्चात राजीव ने पुलिस को मामले की शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पटना के व्यापारी राजीव का कहना है कि वह सोनीपत करनाल हरियाणा के कई शहरों से माल खरीदते हैं परंतु अब उन्हें पानीपत के नाम से डर लगने लगा है और रहे पानीपत के किसी भी व्यापारी के सामान लेने से परहेज करते हैं।

वही उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र से आए आलम नामक व्यापारी का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर उसके साथ भी 15लाख रुपए की ठगी हुई है। यह ठगी भी राजकुमार की फर्म ब्लू स्टार के द्वारा की गई है। उनका आरोप है 15 लाख रुपए देने के 6 महीने बाद भी जब माल नहीं पहुंचा तो वह खुद पानीपत आकर गाड़ी में माल लेकर गए परंतु कंपनी ने रेट लिस्ट से दुगने रेट के बिल पर माल दिया। बिल भी किसी अन्य फर्म का दिया गया। पैसे लौटाने की एवज में उन्हें तीन चेक दिए गए जब भी वह चेक लगाने के लिए फोन करता तो ब्लू स्टार कंपनी के संचालक राजकुमार कहते कि अभी 10 दिन 15 दिन बाद लगा देना। जब चेक पर लिखी गई तारीख के हिसाब से चेक लगाने की सीमा समाप्त होने के मात्र 15 दिन रह गए तो मजबूरी में उन्होंने चेक खाते में लगाए मगर तीनों चेक बाउंस हो गए। अब उन्होंने भी पानीपत पुलिस से शिकायत देकर व्यापारी राजकुमार के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मामला दर्ज कराया है।
वही स्काईलार्क मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुखविंदर सिंह हैप्पी का कहना है कि राजकुमार ने कई व्यापारियों के साथ ठगी की है। जल्द ही हरियाणा कि गृह मंत्री अनिल विज से मिलने का समय लिया जाएगा और उनसे मिलकर मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।

Comments