Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कवी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम 23 को

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 22, 2023 Tags: , , , , ,

-विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से लोगों को दी जाएगी सरकार की योजनाओं की जानकारी
-जिला प्रशासन के सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का करेंगे निवारण

BOL PANIPAT, 22 सितम्बर। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा जिले के कवी गांव में 23 सितम्बर को हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन को उनके द्वार पर ही सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से जनहित में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ-साथ जिला प्रशासन के सभी अधिकारी आमजन की समस्याएं सुनकर उनका निवारण भी करेंगे।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एडीसी वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारी गांव-गांव पंहुचकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा शुरू की गई तमाम योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ आमजन का जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सीधा जुड़ाव भी करेगा।

Comments