Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


अवैध माइनिंग रोकने को लेकर प्रशासन और सख्ती बरतेगा : उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 24, 2025 Tags: , , , , ,

-अवैध माइनिंग करने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ  हुई एफआईआर दर्ज व 7 वाहन सीज

BOL PANIPAT , 24 अप्रैल। जिला सचिवालय के सभागार में वीरवार को उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को बैठक में अवैध माइनिंग पर रोक लगाने को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि अब तक 12 व्यक्तियों के खिलाफ अवैध माइनिंग को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है व 7 वाहनों को सीज किया जा चुका है।
    उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध माइनिंग का कार्य किसी भी सूरत में नही होना चाहिए। अधिकारियों को जहां पर अवैध माइनिंग की गुंजाईश नजर आये तुरंत कार्यवाही करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने व ज्यादा से ज्यादा चालान करने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
     उपायुक्त ने कहा कि अवैध माइनिंग का जो लोग कार्य कर रहे हैं। उनके खिलाफ हर प्रकार से सख्ती बरतनी होगी। उन्होंने माइनिंग अधिकारी को रात्रि के वक्त भी और चौकसी बरतने व उन स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए जहां पर माईनिंग का कार्य रात्रि के वक्त हो रहा है।
    उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को भी इस तरह के अवैध माइनिंग के कार्य में ज्यादा से ज्यादा एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पानीपत एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम आशीष वशिष्ठ, उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स, माईनिंग अधिकारी निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments