जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय
-शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: नगराधीश टीनू पोसवाल
-जनता समाधान शिविर में 48 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
BOL PANIPAT , 1 सितंबर। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया के निर्देश पर जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जनता समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और अधिकारियों की मौजूदगी में उनका तुरंत समाधान किया गया।
निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि समाधान शिविर का मकसद केवल समस्याएं सुनना नहीं बल्कि उनका समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन जनता की शिकायतों के प्रति पूरी तरह गंभीर है। यहां आने वाले किसी भी नागरिक को निराश नहीं लौटना चाहिए। अधिकारी सुनिश्चित करें कि हर समस्या का हल जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से निकाला जाए। निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने शिविर में अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल कागजों तक सीमित न रखें बल्कि उनके वास्तविक समाधान पर ध्यान दें।
शिविर में नगराधीश टीनू पोसवाल ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान समय पर होना चाहिए, जरूरतमंद व्यक्ति को अनावश्यक चक्कर ना लगाने पड़े।
डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को राहत देना है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार चाहती है कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से हो। यही कारण है कि विभागीय अधिकारी सीधे लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनते और निपटाते हैं।
शिविर में दर्ज हुई कुल 48 शिकायतों में से अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान किया गया। निगम के संयुक्त आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों के सहयोग से बिजली, सफाई, जल आपूर्ति, सडक़ों और पुलिस से संबंधित मामलों को तुरंत निपटाया। जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं था, उन्हें निर्धारित समय सीमा में हल करने के आदेश दिए गए।
शिविर में विभिन्न विभागों — क्रिड, बिजली, पुलिस और अन्य से संबंधित कुल 48 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया।
शिविर में आए कई नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि इस तरह के शिविर आम जनता को काफी राहत देते हैं क्योंकि उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
समाधान शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने साफ किया कि समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाती है। हर शिकायत को पंजीकृत कर उसकी प्रगति पर निगरानी रखी जा रही है।
हाल के वर्षों में सरकार ने जनता समाधान शिविरों पर खास ध्यान दिया है। इससे प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई है। पहले जहां लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर महीनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब शिविरों के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर कई विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है।
विदित रहे कि प्रशासन की गंभीरता और पारदर्शिता की मिसाल बनकर सामने आया। एक ही दिन में 48 शिकायतों का दर्ज होना यह दर्शाता है कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों को भरोसेमंद मान रहे हैं। वहीं, मौके पर अधिकांश शिकायतों का निपटारा होना प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है।
प्रार्थी सागर वासी फरीदपुर ने कनाडा वर्क परमिट वीजा लगवाने के नाम पर 40 लख रुपए ठगने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी बिजेंदर वास कचरोली ने खेत का बिजली कनेक्शन लगवाने से संबंधित प्रशासन से अपील की।
प्रार्थी सुमित वासी इंसार बाजार ने बाजार में एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण कर लेंटर डालने की शिकायत प्रशासन से की है उन्हें लिखित में अवैध निर्माण हटाने को लेकर प्रार्थना की। प्रार्थी यशपाल ने सामान्य अस्पताल से अवैध कब्जा आडवाणी को लेकर के प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी सुशील कुमार वासी बापौली ने अविवाहित पेंशन बनवाने के लिए विभाग से अनुरोध किया। प्रार्थी राधिका ने राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। प्रार्थी रतन सिंह वासी सींक ने बिजली का बिल ठीक करवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। प्रार्थी रमेश वासी पानीपत ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर डीएसपी राजबीर, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएचओ शार्दुल शंकर, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, फि़शरी अधिकारी अनुज कुमारी, सहायक रोजगार अधिकारी विनीता, पुलिस कंप्लेंड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगिंदर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments