Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केि विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति जनता का बढ़ रहा विश्वास : हरपाल मलिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 22, 2023 Tags: , , , , ,

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को दिए निशुल्क गैस कनेक्शन

 हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों ने दी योजनाओं की जानकारी

पशुपालन व कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया

BOL PANIPAT , 22 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा वह मिशन है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है इसमें हर व्यक्ति के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का खजाना है। अधिकारी लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने को लेकर लगातार उनके सहयोगी साबित हो रहे हैं। कार्यक्रमों में उमड़ा जन सैलाब संकेत देता है कि प्रदेश में बदलाव आया है। यह बात ब्लॉक समिति के चेयरमैन हरपाल मलिक ने अहर व खलीला माजरा में जन संवाद के तहत आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को कार्यक्रम संबोधित करते हुए कही।
  ब्लॉक समिति चेयरमैन ने कहा कि बडे बडे संकल्पो के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा आगे बढ़ रही है। जिले के बहुत से गांव को अब तक कर किया जा चुका है लोगों में यात्रा के प्रति भारी उत्सव  व जोश दिखाई दे ता है। देश के लोगो को विश्वास हो गया है कि देश का हित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो ही सुरिक्षत है।

  उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री का विश्वास करती है। आने वाले 1 साल में एक अरब लोग सरकार की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ लेंगे। मोदी गारंटी गाड़ी का आम जन को यही संदेश है देश को मजबूत बनाना है व विकसित बनाना है।  हम भारत को विकसित कर सकते हैं इसके लिए हमें संकल्प लेकर कार्य करना होगा।
    प्रधान मंत्री का विकसित देश का सपना तभी साकार होगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका फूल गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी का स्वागत किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा ड्रोनका प्रदर्शन किया गया व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस किट प्रदान की गई । इस मौके पर नायब तहसीलदार  सौरभ शर्मा, बीडीपीओ विवेक,विस्तारक रशिपल, जिला परिषद सदस्य सुदेश आर्य, सरपच अमित ,सरेंडर आर्य, अनिल पंवार, रोशन लाल, टेकराम, सोमबीर मलिक संजय मलिक शमशेर मलिक,सुमन शर्मा, के अलावा विभिन्न  विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comments