Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


रैपिड एक्शन फोर्स ने थाना सेक्टर-29/ चाँदनी बाग व थाना किला के क्षेत्र मे परिचित अभ्यास कर आमजन एवं पुलिस के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर सराहनीय प्रयास

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 27, 2023 Tags:

BOL PANIPAT : 27 सितम्बर 2023: ए/194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के द्वारा सुनील कुमार ( उप.कमाण्डेंट) के नेतृत्व में परिचित अभ्यास के क्रम में पांचवे दिन थाना सेक्टर-29, चाँदनी बाग, व थाना किला के थाना प्रभारी से मुलाकात की और द्रुरत कार्य बल के परिचित अभ्यास के महत्व के बारे में चर्चा की इसके उपरांत थाना सेक्टर-29, चाँदनी बाग व थाना किला के क्षेत्र की भोगोलिक स्थिती व कानुन व्यवस्था, संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील इलाके तथा संस्थानों की जानकारी प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों मे पैदल मार्च किया। इलाके के वरिष्ठ नागरिकों/समाजसेवियों व गणमान्य व्यक्तियों से मेल मिलाप कर पूर्व में घटित हुए दंगो व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की ताकि भविष्य में होने वाली कानून एंव व्यवस्था ड्यूटी की आशंकाओं में आसानी से तैनात होकर स्थिति पर नियंत्रण कर सके तथा स्थानीय पुलिस व आमजन के बीच अच्छा सामजस्य बना रहे।

साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने पुलिस व आमजन के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गयी। रेपिड एक्सन फोर्स ने संदेश दिया कि प्रकृति के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हवा, पानी, भोजन, धूप सब कुछ हमें प्रकृति से ही मिलता है। बावजूद हम हरी-भरी पेड़ पौधों को काटकर प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ेगा। जलवायु में लगातार परिवर्तन इसकी शुरूआत है। श्री सुनील कुमार (उप.कमाण्डेंट) ने कहा कि प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है इससे बचने का एकमात्र उपाय हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। ग्लोबल वार्मिंग के इस समय में सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।। इस मौके पर सुनिल कुमार(उप.कमान्डेंट), सतीश कुमार(सहा.कमान्डेंट), निरीक्षक छविराम यादव, निरीक्षक धनराज यादव, निरीक्षक रणसिंह यादव, निरीक्षक योगेन्द्र बसीठा, निरीक्षक देवकरण उप.निरीक्षक कृपा बाई, सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार व चाँदनी बाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार व किला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह व आर.ए.एफ के जवान और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।

Comments