Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


28 जुलाई को होने वाली मैराथन की तिथि में हुआ बदलाव : एसडीएम मनदीप सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 23, 2024 Tags: , , , , , ,

-अगस्त के प्रथत व द्वितीय सप्ताह में मैराथन होने की संभावना
-मैराथन के लिए 20 हजार से ज्यादा का हो चुका पंजीकरण
-शिक्षण संस्थानों के अध्यक्ष, प्राचार्य व प्रिंसीपल करें मैराथन में निभाये महत्वपूर्ण भूमिका

BOL PANIPAT , 23 जुलाई। ऐतिहासिक नगरी में 28 जुलाई को होने वाली मैराथन की तिथि में किन्हीं अपरिहार्य कारणों के चलते बदलाव किया गया है। जल्द ही अगली तिथि की घोषणा की जाएगी। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देश पर एसडीएम मनदीप सिंह ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यक्षों, प्राचार्यो व प्रिंसीपलों की बैठक मंगलवार को जिला सचिवालय में ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल करने के लिए सभी संस्थान मैराथन पंजीकरण के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करें व ज्यादा से ज्यादा व्हाटसप ग्रुपों में इसकी पंजीकरण संबंधी सूचना साझा करें। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा पंजीकरण होगा उतना ज्यादा आयोजन भव्य होगा।
एसडीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संस्थानों का विशेष सहयोग व योगदान रहता है। इस आयोजन में 1 लाख के करीब पंजीकरण की संभावना है। प्रशासन 50 हजार धावकों का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहा है।
एसडीएम ने संस्थानों के माध्यम से आम जन को मैराथन के लिए पानीपत मैराथन डॉटइन पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर आईटीआई पानीपत के प्रिंसीपल डॉ.कृष्ण, इसराना राजकीय महाविद्यालय खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलीन्द्र गुलिया के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुख मौजूद रहे।

Comments