विद्यार्थियों ने मातृ दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई. बी. एल स्कूल ने कक्षा तीसरी से पॉंचवी तक के विद्यार्थियों द्वारा मातृ दिवस का आयोजन आई. बी कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमारी रजनी गुप्ता ( Woman Protection -cum-Prohibition Officer, Panipat) रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण जिंदल, पार्षद नवल किशोर जिंदल, प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान परमवीर ढींगड़ा , सचिव रवि गोसाई , कार्यकारिणी सदस्य एल एन मिगलानी , रमेश नागपाल , स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , सम्मानित अतिथि में अक्षय ढींगड़ा , सुनीता नागपाल, शालू गोसाई , मीना मिगलानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत रोली चंदन लगाकर किया गया तथा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग तथा प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा द्वारा अतिथियों को पौधे और शाल देकर सम्मानित किया गया। । जज की भूमिका रूबी शर्मा तथा सुनीता मुंजाल ने निभाई। कार्यक्रम का आरंभ ज्योत प्रज्ज्वलित द्वारा किया गया। विद्यालय के कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने मां पर एक बहुत ही सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की जिसे देखकर सभी दर्शक भावुक हो गए। कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया। कक्षा पांचवीं के लड़कों ने मातृ दिवस पर नृत्य तथा लड़कियों ने एक्ट (Act) प्रस्तुत किया, जिसे देखकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। माताओं को 1 मिनट खेल खिलाकर उन्हें उनका बचपन याद दिलाया गया। माताओं के लिए लक्की ड्रा रखा गया तथा जीतने वाली मॉं को सैशे और उपहार दिये गये ।
मुख्यातिथि रजनी गुप्ता ने अपने भाषण में मातृ दिवस की बधाई दी और बच्चों तथा सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और साक्षर दोनों में बहुत अंतर है। साक्षर हम स्कूल में होते हैं परंतु शिक्षा का संस्कार हमारे माता-पिता व समाज द्वारा मिलता है। मॉं को चारदीवारी में न रहकर उनके साथ जो गलत व्यवहार होता है उसे चुपचाप न सहकर बल्कि उसका विरोध करना चाहिए। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम से खुश होकर 5100 रुपए कैश दिए।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। मां के महत्व पर छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि मातृ दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समस्त माताओं को सम्मान देना और एक शिशु के उत्थान में उनकी महान भूमिका को सलाम करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मां की महिमा बताते हुए कहा कि मां के पास अधिक जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें वह बिना थके, बिना रुके निभाती है। अतः मां का सम्मान केवल इस दिन ही नहीं बल्कि हर दिन करना चाहिए। सभी प्रतिभागी माताओं को उपहार तथा टैग देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन रिया गांधी व विद्यालय की नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा किया गया।
अंत में आई. बी. एल प्रबंधक कमेटी, प्रधानाचार्या व अध्यापक वर्ग की तरफ से मातृ दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं।

Comments