Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बर्जुगों व दिव्यांग मतदाताओं की वोट डलवाने में रैड क्रास की अग्रणी भूमिका: डा0 हितेश चंद शर्मा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 21, 2024 Tags: , , , ,

-नगराधीश करेंगी पांच दिवसीय शिविर के प्रतिभागियों को सम्मानितः- गौरव राम करण

BOL PANIPAT : 21 मार्च–पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर में पानीपत के 16 विद्यालयों से 121 प्रतिभागियों को घरेलू गैस सिलेण्डर के प्रयोग और आग से बचाव के उपायों, वोटर जागरूकता रैली का आयोजन, बच्चों के खान-पान व संतुलित आहार, पौधारोपण, महिलाओं के अधिकार, पोक्सो एक्ट व समाजिक सुरक्ष, बर्जुगों की देखभाल, मोबाईल के उपयोग/दुरउपयोग, गृह परिचर्या इत्यादि विषयों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा बहुत ही संजीदा जानकारी प्रदान करते हुये जागरूक किया गया।
रैडक्रास के सचिव गौरव रामकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में नगराधीश बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करेंगीं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरुस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।
मुख्य वक्ता डा0 हितेष चन्द शर्मा ने प्रतिभागियों को वोट बनवाने बारे प्रेरित करते हुये कहा कि हमें अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करना बहुत जरूरी है ताकि हम जनता के अच्छे प्रतिनिधियों का चयन कर सके और लोकतंत्र में भागीदार सुनिश्चित करे सकें। हमें जाति, समुदाय, रंग, भेद, प्रभोलन इत्यादि से उपर उठकर अपने मातधिकार का प्रयोग करना चाहिये। उन्होेनें कहा कि दीन-दुखियों की मदद करने और चुनाव के समय बजुगों व दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने में मदद में रैडक्रास की हमेशा ही अग्रणी भूमिका रही है। उन्होेनें प्रतिभागियों को अपने मत के प्रयोग करने व अन्य को वोट डालने हेतु जागरूक करने हेतु अपील करते हुये सभी को शपथ भी दिलवाई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने शिविर निदेशक हरमेश चन्द की अगुवाई में वोटर जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें सभी कांउसलर व विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया तथा वोटर पट्टियों व नारों के साथ बाजारों में भ्रमण किया और लोगों को वोट हेतु जागरूक किया।
फायर विभाग से धर्मेन्द्र ने प्रतिभागियों को प्रत्साहित करते हुये कहा कि हमें आपदा के समय घबराना नहीं चाहिये। उन्होनें घरेलू उपयोग में होनी वाली आगजनी के कारणों व बचाव पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होनें कहा कि घरेलू सिलेण्डर में यदि आग लगी जाती है, तुरंत घर के सभी बिजली के उपकरण बंद कर दें तथा पानी का प्रयोग की बजाय गीला कपड़ा डालकर या मिट्टी से आग का काबू करने का प्रयास करें। उन्होनें प्रतिभागियों को डेमो करके भी दिखाया, जिसमें टीचर व विद्याार्थियों ने करके भी देखा। सभी ने प्रैक्टिल को बहुत सराहा।
रेडक्रॉस कांउसलर शिल्पी ने महिलाओं के अधिकारी व सुरक्षा बारे, रैडका्रस कांउसलर गीता कौल ने अच्छे खान-पान व संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि खासकर लड़कियों को सर्वागिण विकास हेतु पौष्टीक तत्वों व खनिज पदार्थो से युक्त भोजन ग्रहण करना चाहिये।
शिविर की दूसेर सैशन में दैनिक गतिविधियां जारी रखते हुये मुख्य वक्ता सुमेर सिंह ने प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें अपने माता-पिता व अन्य बर्जुगाों का सम्मान करना चाहिये और हमारा प्रयास होना चाहिये की समाज में वृद्व आश्रमों की आवश्यकता ना पड़ें। उन्होनें बर्जुगाों की बढ़ रही जनसंख्या व उनके होने वाले शोषण व अधिकारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि बड़े बर्जुग धरती पर उस परमात्मा का दूसरा रूप है। सभी प्रतिभागियों ने अपने बर्जुगों की सेवा का वचन दिया। इस अवसर पर शिविर निदेशक हरमेश चन्द, मीना कुमारी, जे.आर.सी. कोर्डिनेटर, गुलाब सिंह पांचाल, शक्ति सिंह ने अतिथियों का शिविर में पधारने पर धन्यवाद किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान्ति किया।

Comments