Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


बीएड और बीएससी नर्सिंग (पीबी) प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: डॉ धर्म पाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 5, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 5 फरवरी। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2025 सत्र के लिए बीएड और बीएससी नर्सिंग (पीबी) प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि बीएड कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष है। बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) कार्यक्रम केवल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में पेश किया जाता है। जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री और/या विज्ञान, सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में मास्टर डिग्री में कम से कम 50त्न प्रतिशत अंक या इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में विज्ञान और गणित विशेषज्ञता के साथ 55 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता और प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित सेवाकालीन शिक्षक तथा जिन अभ्यर्थियों ने एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम फेस टू फेस मोड में पूरा कर लिया है वे बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकते है दोनों पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एचटीटीपीएस://डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटइन/अनांउसमेंटस/
इस लिंक पर जाकर प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2025 निर्धारित की गयी है ध्यान रहे की आप केवल ऑनलाइन मोड से ही प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करवा सकते है पंजीकरण करने के लिए आप इग्नू-बेडडॉटस्मर्थडॉटएजुडॉटइन/ दिए गए लिंक पर विजिट करे हार्ड कॉपी के माध्यम से किसी भी विद्यार्थी की एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी  प्रवेश परीक्षा 16 मार्च 2025 (रविवार) को होगी जिसके लिए क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत करनाल में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है यदि आप इग्नू द्वारा संचालित अन्य पाठ्यक्रमों की जानकारी भी प्राप्त करना चाहते है तो आप इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटइन पर विजिट करें।

Comments