मेरी फसल मेरा ब्योरा का पंजीकरण अनिवार्य: उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 20 फरवरी। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हैं बताया कि रबी में मेरी फसल मेरा ब्यौरा का पंजीकरण अनिवार्य है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा का पंजीकरण अनिवार्य है। सभी खंडों मे किसान कृषि अधिकारियों से मिलकर मेरी फसल मेरा ब्यौरा का पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने किसानों का आवाहन किया कि वे रबी की फसल का पंजीकरण एचटीटीपीपीएसफसल हरियाणा डॉट जीओवी डाट इन पर जल्द करवाना सुनिश्चित करे, ताकि कृषि उत्पाद को मंडियों में बेचा जा सके व वे कृषि योजनाओं का लाभ उठाया जा सके। इसके लिए परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाईल न. प्राप्त होने के बाद फसल पंजीकरण होगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक आदित्य डबास ने बताया कि फसल पंजीकरण के द्वारा ही किसान किसी भी प्राकृतिक आपदा होने पर फसल का उचित लाभ ले पाएंगे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

Comments