जिला प्रशासन उठाएगा 19 वर्षीय युवक के इलाज का खर्च.
विगत दिनों लावारिस पशुओं के कारण हुआ था हादसे का शिकार
BOL PANIPAT, 18 अप्रैल। विगत दिनों स्थानीय वृंदा एन्कलेव वासी 19 वर्षीय जसप्रीत लावारिस पशु के कारण घायल के ईलाज का खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा।
उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया ने मंगलवार को स्थानीय निजी अस्पताल में जाकर जसप्रीत के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आश्वासन दिया कि जसप्रीत के इलाज में जो भी खर्च आएगा उसे जिला प्रशासन वहन करेगा।
डीसी वीरेन्द्र दहिया ने जसप्रीत के परिजनों के आग्रह पर उसके भाई के कॉलेज में दाखिले को लेकर कॉलेज में छूट दिलवाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ मेयर अवनीत कौर, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी, रैडक्रास सचिव गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।

Comments