सोलर लाईट ट्रैप के लिए पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी: डीसी
किसान अधिकतम 10 एकड़ में 75 फीसदी अनुदान पर लगवा सकता है लाईट ट्रैप
BOL PANIPAT , 15 फरवरी। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृतकाल में सरकार मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्घ है। सरकार द्वारा जिला के किसानों को अपनी फसलों को कीट-पतंगों आदि से बचाने के लिए सोलर एलईडी लाईट ट्रैप पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इस योजना के मुताबिक हर एक एकड़ में एक सोलर एलईडी लाईट ट्रैप लगाया जा सकता है। कोई भी किसान अधिकतम 10 एकड़ में लाईट ट्रैप लगा सकता है।
डीसी ने बताया कि किसानों को अधिकतम 10 एकड़ में सोलर एलईडी लाईट ट्रैप लगाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को अपनी फसल का बचाव करने के लिए दूसरे विकल्पों को अपनाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। इन विकल्पों में लाईट ट्रैप भी शामिल हैं जो फसल को बिना नुकसान पहुंचाए सारे कीटो को नष्टï कर देता है। ये कीटनाशकों का एक अच्छा विकल्प है, जिससे और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाती है।
एलईडी लाईट ट्रैप सौर उर्जा चालित उपकरण
डीसी ने बताया कि सोलर एलईडी लाईट ट्रैप एक सौर उर्जा से चलने वाले उपकरण है। इस उपकरण में सबसे ऊपर सोलर प्लेट लगी होती है, जिसके नीचे लगी बैटरी को दिन के समय चार्ज किया जाता है। इस उपकरण में एक इलैक्ट्रीक उपकरण भी लगा होता है, जिसके ऊपर कई छोटे-छोट बल्ब भी लगे होते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान किसी भी नजदीकी अटल सेवा ेकेन्द्र से आवेदन कर सकते हैं।

Comments