हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी , कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा, प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा एवं अध्यापकगण की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान द्वारा अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। कक्षा आठवीं के यश ने देशभक्ति पर गीत गाया और कक्षा आठवीं की गुनगुन ने गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था क्योंकि आजादी के बाद वास्तविक स्वतंत्रता हमें 26 जनवरी 1950 को ही मिली थी। इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस कहा जाता है। हर एक राष्ट्रीय पर्व देश के नागरिकों के लिए शिक्षा तथा संदेश लेकर आता है। बच्चों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का ज्ञान होता है और उनका मानसिक एवं नैतिक विकास होता है हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। अंत में प्रबंधक कमेटी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Comments