Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मार्केटिंग विभाग के तत्वावधान में एक राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों  जैसे हरियाणा, पंजाब आदि के महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय गो ग्रीन आइडियाथोन रखा गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 45 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि हमारे महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। इसी के तहत हम समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाते रहते हैं ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़े और उनका सर्वागीण विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण जागरूकता के इर्द-गिर्द उठ रही चर्चाओं और आवाजों के इस दौर में, पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का उपयोग जिम्मेदार और पृथ्वी-हितैषी जीवन शैली का अभिन्न अंग बन गई है।पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद पृथ्वी और पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव डालते हुए निर्मित किए जाते हैं और हम सबको पर्यावरण अनुकूल उत्पाद ही इस्तेमाल करने चाहिए।  इस अवसर पर इस प्रतियोगिता की संयोजिका और मार्केटिंग विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम मदान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बारे में लगातार बढ़ती चिंता और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की आवश्यकता के साथ, हमारे दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं  को अपनाना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण के अनुकूल  उत्पाद टिकाऊ, पुनर्चक्रण योग्य  और प्राकृतिक सामग्रियों से बने होते हैं, जो पृथ्वी को नुकसान नहीं पहुँचाते हैं। इन प्रमुख उत्पादों में गन्ने की खोई से बनी प्लेटें, कप, कपड़े के थैले, पुनर्नवीनीकरण कागज, बांस का फर्नीचर, सौर ऊर्जा उपकरण और हर्बल क्लीनर शामिल हैं। ये उत्पाद थर्माकोल और प्लास्टिक के बेहतरीन विकल्प हैं।हमने इस प्रतियोगिता का विषय भी गो ग्रीन आइडियाथोन रखा ताकि हम विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल उत्पादन के बारे में जागरूक कर सके। इस प्रतियोगिता के सह संयोजिका डॉ. निधि और प्रो. माधवी ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि पर्यावरण के लिए आप भी कुछ करना चाहते हैं तो अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करें। इसके लिए इको फ्रेंडली सामान का इस्तेमाल करे और निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. निधि, सहायक प्रो. माधवी, निशा और मनीत कौर रहे । इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. निधि, सहायक प्रो.  माधवी, मनीत कौर, निशा गुप्ता, डॉ. नीतू भाटिया ने अहम भूमिका निभाई। विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं ऑनलाइन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-

प्रथम: तनीषा, फतेहचंद महिला महाविद्यालय, हिसार

द्वितीय: भावना, फतेहचंद महिला महाविद्यालय, हिसार

तृतीय: बोधिता, दयाल सिंह कॉलेज, करनाल

सांत्वना पुरस्कार : सागर,महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, जगाधरी एवं  तान्या आनंद, एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स, जालंधर।

Comments