गणतंत्र दिवस समारोह : झांकियों में पहले स्थान पर रही शुगर मिल की झांकी
BOL PANIPAT : 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में के.आर.मंगलम स्कूल प्रथम, एसडीवीएम सीटी द्वितीय और राजकीय कन्या महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही गुरूग्राम योग टीम को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
परेड में पहला स्थान पुलिस विभाग की कमाण्डों टुकड़ी को मिला, वहीं द्वितीय स्थान पंजाब पुलिस विभाग की पुरूष टुकड़ी रही और तृतीय स्थान पर हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी रही।
झांकियों में पहला स्थान शुगर मिल, द्वितीय स्थान डीआरडीए और तृतीय स्थान गीता विश्वविद्यालय की झांकी ने प्राप्त किया।

Comments