आर्य पीजी कॉलेज में हुआ टेक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन.
BOL PANIPAT – गुरुवार 28 अगस्त 2025, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को कंप्युटर विज्ञान विभाग द्वारा टेक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर बना अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को आधुनिक डिजिटल चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एआई, साइबर जागरूकता जैसे विषयों पर पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पहुँचने पर कंप्युटर विभाग की विभागद्यक्ष डॉ. अदिति मित्तल ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुचने पर प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें चित्रकला प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए अपनी कलात्मक क्षमता और रचनात्मक सोच को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन अवसर है। छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनके नवीन विचारों और सोच को दर्शाया गया। यह छात्रों के लिए अपनी कलात्मक क्षमताओं को निखारने और तकनीक के क्षेत्र में कला के महत्व को समझने का एक बेहतरीन अवसर है।
प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने बताया कि टेक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा ईशा और नैन्सी ने प्रथम स्थान, बीसीए द्वितीय वर्ष की दीपिका एवं प्रथम वर्ष से अंशु ने दूसरा स्थान साथ ही बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनी और प्राची ने तीसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस मौके पर पाँच विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।
वहीं, कंप्युटर विभाग की विभागद्यक्ष डॉ. अदिति मित्तल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से यह आयोजन इस बात की याद दिलाता है कि तकनीक और कला एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और हमारे जीवन में दोनों के महत्व को उजागर करते है।
इस अवसर पर कंप्युटर साइंस विभाग की विभागद्यक्ष डॉ. अदिति मित्तल, प्रा. वीनु भाटिया, प्रा. गुंजन, प्रा. प्रिया शर्मा, प्रो विकास काठपाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments