Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक ने हरियाणा निकाय चुनाव नियम 20 के तहत आवेदन आमंत्रित किये

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 24 मई- समालखा नगरपालिका चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक ने हरियाणा निकाय चुनाव नियम 20 के तहत आवेदन आमंत्रित किये हैं। समालखा नगरपालिका चुनाव के संबंध में जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने बताया कि
30 मई सोमवार से 4 जून शनिवार तक प्रातः 11:00 से 3:30 तक (2 जून के अवकाश को छोड़कर) नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और नियम 19(2) 1 और 3 के तहत पोस्ट किए जाएंगे। 6 जून सोमवार को 11:30 बजे तक नियम 19(2) 3 के तहत नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

7 जून मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से 3 बजे तक नियम 19(2)6 के तहत उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। मंगलवार 7 जून को 3:00 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और 7 जून को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची नियम 19 (2)7 के तहत पोस्ट की जाएगी। 7 जून को ही मतदान केंद्रों की सूची पोस्ट की जाएगी।

19 जून रविवार को प्रातः 7 बजे से सांय 6:00 बजे तक नियम 19(2)9 के तहत मतदान होगा।
21 जून को यदि पुनर्मतदान की तिथि आवश्यक होगी तो उसके लिए तिथि रखी गई है। 22 जून को प्रातः 8:00 बजे से निर्धारित स्थान पर मतगणना का काम होगा और सभी मतदान केंद्रों में मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

Comments