ऋतिका ने हार्टफुलनेस निबंध प्रतियोगिता -2026 दूसरा वर्ग (19–25 वर्ष) में वैश्विक स्तर पर आठवाँ स्थान प्राप्त किया।
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत की बीए तृतीय वर्ष (अंग्रेज़ी ऑनर्स) की छात्रा एवं लीगल लिटरेसी सेल की सदस्य ऋतिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हार्टफुलनेस निबंध प्रतियोगिता -2026 दूसरा वर्ग (19–25 वर्ष) में वैश्विक स्तर पर आठवाँ स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट (Heartfulness Education Trust) एवं श्री राम चन्द्र मिशन (Shri Ram Chandra Mission) के द्वारा आयोजित की गई जिसमे लीगल लिटरेसी सेल के अंतर्गत कुल 54 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई—पहला वर्ग (14–18 वर्ष) के लिए 500 शब्दों का विषय “व्यक्तिगत विकास दूसरों के सहयोग के बिना संभव नहीं है” तथा दूसरा वर्ग (19–25 वर्ष) के लिए 750 शब्दों का विषय “प्रकृति के साथ सामंजस्य मानव विकास की पूर्व शर्त है” रखा गया। हार्टफुलनेस सेंटर कोऑर्डिनेटर पानीपत अर्चना धवन, आश्रम मेनेजर जैनेन्द्र, राकेश गर्ग (कमेटी मेम्बर) ने महाविद्यालय में आकर ऋतिका को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। ऋतिका की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने ऋतिका को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दीं।
महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि ऋतिका ने अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाती है।
लीगल लिटरेसी सेल की संयोजिका डॉ. निधि मल्होत्रा ने बताया कि ऋतिका सेल की एक सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने अपनी लेखन क्षमता और जागरूक दृष्टिकोण के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि विद्यार्थी यदि सही दिशा में प्रयास करें, तो वे वैश्विक स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों का इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान रहा |
इस अवसर पर महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, डॉ. निधान सिंह, डॉ. निधि एवं डॉ. प्रवीन कुमार मौजूद रहे |

Comments