Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


रोटेरियन नवीन भाटिया ने सीएसआर फंड से 6 लाख का योगदान दिया. 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 20, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : मॉडल टाउन के आर्य समाज मंदिर में शहर की जनता के लिए एक हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें जिसमें डायलिसिस के मरीजों के लिए 6 बेड की सुविधा रहेगी। डायलिसिस के मरीजों के लिए समाजसेवी रोटरी पानीपत दक्षिण के पीपी रोटेरियन नवीन भाटिया ने सीएसआर फंड से 6 लाख का योगदान देकर आर्य समाज मंदिर में बना रहे अस्पताल के लिए एक डायलिसिस मशीन का योगदान दिया। जिसे पीडीजी रोटेरियन रमना अनेजा को सौंप दिया गया। रमना अनेजा ने कहा जीवन बचाने की दिशा में यह सराहनी कदम है। नवीन भाटिया के इस सहयोग से डायलिसिस के मरीजों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।अध्यक्ष रोटेरियन नवीत गोयल,पीपी रोटेरियन धीरज मिगलानी ने कहा आर्य समाज मंदिर में डायलिसिस के मरीजों के लिए 6 मशीने लगाई जाएगी जिससे डायलिसिस के मरीजों को कम से कम रेट पर वह अपनी डायलिसिस करवा सकेंगे ।क्योंकि गरीब परिवार जिनकी डायलिसिस होती है वह जो इस बीमारी से जूझ रहे होते है उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था उनकी सुविधा के लिए क्लब द्वारा यह छोटा सा प्रयास किया
जा रहा है ताकि ऐसे मरीजों को कुछ राहत मिल सके।

Comments