श्री दयानन्द सरस्वती (मुरथल) एवं परम पूज्य स्वामी श्री अरूण दास जी महाराज (हरिद्वार) की अध्यक्षता में मनाया गया सांई बाबा मूर्ति स्थापना दिवस
BOL PANIPAT : सनौली रोड ऋषि कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मन्दिर में आज सांई बाबा मूर्ति स्थापना दिवस परम पूज्य स्वामी श्री दयानन्द सरस्वती (मुरथल) एवं परम पूज्य स्वामी श्री अरूण दास जी महाराज (हरिद्वार) की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में गणेश कम्यूनिटी हॉल का शिलान्यास विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज द्वारा किया गया।
तत्पश्चात सांई बाबा जी की पालकी यात्रा निकाली गई जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि दर्शन लाल असीजा परिवार द्वारा किया गया। तत्पश्चात मंदिर में सांई संध्या का अयोजन हुआ जिसमें बहन स्वीटी द्वारा सांई भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस अवसर पर स्वामी श्री दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीवन से कपट निकल जाए, छल निकल जाए, भगवान कहते हैं कि ऐसा व्यक्ति मुझे प्रिय है जिसमें छल कपट न हो, लेकिन यह निकलेगा कैसे। आंखों में भी नम्रता हो, वाणी में भी नम्रता हो, चाल में भी नम्रता हो। जब इस भाव से व्यक्ति भगवान की शरण में आए तो मनोकामना पूर्ण होती है। ज्ञानी, कर्मयोगी और भगवान का भक्त यह तीनों श्रेणियां हैं भगवान तक पहुँचने की। इस अवसर पर किशल लखीना, राजेन्द्र टुटेजा, रमेश माटा, रविन्द्र भाटिया, विजय सहगल, राजेश लखीना, तिलक सेठी, पंकज नारंग, गुलशन खुराना, विजय नारंग, सतीश जुनेजा, रूपेश लखीना, दिनेश ढींगड़ा, तिलक मेंहदीरत्ता, सतीश रेवड़ी एवं महिला संकीर्तन मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।

Comments