Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


संत गुरु रविदास ने अपनी दिव्य वाणियों से जनमानस को सच्ची मानवता तथा भाईचारे का प्रेरक संदेश दिया :-सांसद संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 25, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 25 फरवरी–करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने रविवार को समालखा के रविदास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर कहा कि यदि इस देश को जातिवाद व अंधविश्वास से बाहर निकालना है तो सभी अभिभावकों को बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवानी होगी। उन्होंने कहा कि समाज सुधारक संत गुरु रविदास ने अपनी दिव्य वाणियों से जनमानस को सच्ची मानवता तथा भाईचारे का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने सदैव समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरूद्ध आवाज उठाई और समाज में फैले अंधविश्वास, जातपात, छुआछूत, रूढि़वाद को दूर करने के लिए सभी प्रयास किए। इनकी आदर्श वाणी तथा सिद्धांत आज भी समाज में भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
संजय भाटिया ने कहा कि उनके विचारों की प्रासांगकिता वर्तमान युग में और भी बढ़ गई है। उन्होंने धर्म और विचार की भिन्न शाखाओं को जोडऩे का एक अदभुत सेतु बनाया,वे ऐसा संसार चाहते थे, जिसमें बिना किसी दुख-दर्द, डर और भेदभाव के बिना सभी मनुष्य भूख रहित सुखी जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने अपनी वाणी में कहा है कि ऐसा चांहू राज मैं, जहां मिले सभी को अन्न। कोई भूखा न रहे, रविदास रहे प्रसन्न। वे हमेशा कहते थे कि धन-दौलत और माया महाठगिनी है। इससे दूर रहकर ही मनुष्य सुखी जीवन जी सकता है। इस मौके पर समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने रविदास भवन में संत शिरोमणि गुरु रविदास के मंदिर और डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Comments