जन सुनवाई का सशक्त प्लेटफार्म समाधान शिविर: सीईओ जिला परिषद.
-सीईओ जिला परिषद नरेद्र पाल मलिक ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर किया जा रहा समाधान
-बीडीपीओ व नगरनिगम कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे लगता है समाधान शिविर
BOL PANIPAT : , 19 नवम्बर। सीईओ जिला परिषद नरेन्द्र पाल मलिक ने कहा कि समाधान शिविर जन सुनवाई का सशक्त प्लेटफार्म है। जहां कार्य दिवस पर प्रतिदिन प्रात: 9 से 11 बजे तक सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होने बताया कि मंगलवार को समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय व खंड पंचायत अधिकारी के कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे है। जहां लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। मंगलवार को समाधान शिविर में 11 शिकायते आई जिनमे नगर निगम में आई 8 शिकायतो में से 2 का मौके पर समाधान किया गया है, वही खंड स्तर पर 3 शिकायते आई, जिनके समाधान पर कार्य किया जा रहा है!
उल्लेखनीय है कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन की ओर से खंड, नगर पालिका, नगर निगम स्तर पर संबधित विभाग के अधिकारियों द्वारा आम जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्याओं का अविलंब समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। आमजन की सुनवाई के लिए रोजाना कार्य दिवस पर लग रहे समाधान शिविर जनसेवा को समर्पित सशक्त प्लेटफार्म बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में समाधान शिविर कारगर साबित हो रहें हैं। हरियाणा सरकार की ओर से समाधान प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ऐसे में शिविर में आने वाली शिकायतों की अपडेट रिपोर्ट प्रकोष्ठ के आन लाइन प्लेट फार्म प्रणाली के जरिये पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट की जा रही है। उन्होने ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार के निर्देशों पर प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर आएं। उनकी शिकायतों पर तत्परता से संज्ञान लिया जाएगा।
प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता के साथ एक्शन लिया जाता है व जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जमीन के इन्तकाल से जुड़ी समस्याओं, पंचायती राज या फिर किसी अन्य विभाग की समस्या हो तो शिविर में उनका समाधान करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे जल्द से जल्द समाधान करना है। यानि लोगों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय अथवा एक कक्ष से दूसरे कक्ष या एक टेबल से दूसरी टेबल पर जाने की जरूरत नही है।

Comments