Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली आधारित कृषि ट्यूबवैल आवेदकों को सोलर पंप पर दी जा रही है 75 प्रतिशत सब्सिडी: एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 5, 2023 Tags: , , , ,

आवेदन करने वाले किसान 15 जून है तक करें सोलर पंप का चयन: एडीसी

BOL PANIPAT , 5 जून। एडीसी वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार वर्ष 2019 से 2021 तक के वे किसान जिन्होंने 1 एचपी से 10 एचपी तक के बिजली आधारित कृषि ट्यूबवैल के लिए बिजली विभाग में आवेदन किया था, उन्हें पीएम कुसुम योजना के तहत 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ये आवेदक अब नवीन एवं नवीकरणीय विभाग के पोर्टल पीएमकुसुमहरेड़ाडॉटगोवइन पर सोलर पंप का प्रकार व क्षमता का चयन कर सकते हैं। आवेदक की मौजूदा पंजीकरण आईडी जो बिजली आधारित कृषि ट्यूबवैल कनेक्शन का आवेदन करने पर प्राप्त हुई थी वह उपरोक्त पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक उपरोक्त पोर्टल पर जाकर सरकार द्वारा सूचीबद्घ कंपनी का चयन करके लाभार्थी अपने हिस्से की जमाराशि करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आवेदक किसान 15 जून 2023 तक ही पोर्टल पर सोलर पंप का चयन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0180-2630152 या जिला सचिवालय स्थित द्वितीय तल पर कमरा नम्बर 223 में भी संपर्क कर सकते है।

Comments