Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा नगरपालिका चुनाव: रविवार प्रात: 7 बजे से सांय 6 बजे तक होगा मतदान  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 जून । रविवार को होने वाले समालखा नगरपालिका चुनाव को लेकर सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य स्थान पर रवाना हो गई। नगरपालिका समालखा के 17 वार्डों में 34 बूथों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने शनिवार को भापरा रोड स्थित राजकीय स्कूल का दौरा कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर्स को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव रविवार प्रात: 7 बजे से सांय 6 बजे तक सम्पन्न करवाए जाएंगे और प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्रात: 6 बजे मॉक पाल का कार्य सम्पन्न होगा। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी नगरपालिका चुनाव को संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाया जा सके।
सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने धैर्य, विवेक और अनुभव के आधार पर इस चुनाव में भी मतदान केन्द्रों का संचालन स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्बाद्ध गति से करवाएँगे।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मतदान केन्द्रों के आस पास शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जिला में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एसपी शशांक कुमार सावन ने भी सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Comments