चौथी हरियाणा फिंज तैराकी चैंपियनशिप 2024 मे समर्थ बलदेव सिंह मलिक ने जीता गोल्ड मेडल
BOL PANIPAT : हरियाणा चौथी फींज तैराकी चैंपियनशिप 2024 मॉडर्न स्कूल सेक्टर 17 फरीदाबाद में हुई।यह चैंपियनशिप 1-2 जून को हुई इस चैंपियनशिप के 6 से 8 साल कैटिगरी में पानीपत डिस्टिक के कुछ बच्चों ने भाग लिया जिसमें समर्थ चौधरी बलदेव सिंह मलिक ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल सबसे कम समय 0. 47 सेकंड निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल जीता।डॉक्टर तपन कुमार पानीगिरी द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त कोच इंडियन स्विमिंग अकैडमी ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। डॉक्टर तपन कुमार ने समरथ को अपनी ऐज ग्रुप कैटिगरी मैं पूरे हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ तेरा घोषित किया।इस प्रतियोगिता में समर्थ के मेडल जीतने पर पानीपत तैराकी संघ के प्रधान चौधरी सुखवीर सिंह मलिक एवं महासचिव प्रवीण कादियान और समर्थ के कोच मिस्टर जॉय साथ में संगठन के सभी पदाधिकारी ने बधाई दी और अपना आशीर्वाद दिया।

Comments