संजय छोक्कर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में की शिरकत
-छाजपुर खुर्द गांव में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
BOL PANIPAT , 14 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का वीरवार को गांव छाजपुर खुर्द में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य संजय छोक्कर ने शिरकत कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई और कहा कि केंद्र व प्रदेश में सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है, निश्चित रूप से 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩा है। इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने स्टालों का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुन मौके पर ही समाधान करवाया गया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम से आमजन की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियो से कहा कि यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों पर आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, फैमिली आईडी, पेंशन आदि का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में एलईडी युक्त वैन के जरिये सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल ने कहा कि सरकार ने बिना खर्ची पर्ची के लोगों को नौकरी देने का काम किया है। सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए अनेक कार्य करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर एसडीएम समालखा अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ड्रोन का डेमो भी दिखाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान संजय छोकर ने सरपंच को अभिनंदन पत्र भी सौंपा और विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विद्यार्थियों एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Comments