Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


ऊझा व निम्बरी गांव में बड़ी धूमधाम से मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली, (प्रीती शर्मा) ऊझा गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की647 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। सुबह हवन किया ओर भंडारे का आयोजन किया। सभी ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

रविदास अम्बेडकर व अन्य प्रकार की झांकियां निकल कर पूरे गांव की परिकमा की।पंडित हुक्म चन्द ने कहा रविदास जी महान संत रहे हैं। अम्बेडकर ने हमारे देश का संविधान लिखा ।हमेशा सत के मार्ग पर चलना चाहिए। हुक्म चन्द कहा कि तन मन से सदैव लोगों की सेवा के लिए तैयार हैं।
इस मौके पर मदन रोहिला,नरेश प्रजापत,राहुल ,सन्नी ,धर्मबीर, डॉ महानंद, महेंद्र,सतपाल, अनिल, अमन, दलवीर, रामेहर,नरेश,टिंकू आदि मौजूद थे।

निम्बरी गांव में बुधवार को 645वीं रविदास जयंती लोगों ने बड़ी धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि के रूप में भाई यशपाल अहलावत बबैल रहे। लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया ।

अहलावत ने 11 बैग सीमेंट के ओर 3100 ईंट रविदास मंदिर को दिये। जनता से वोट के रूप में उनका आशीर्वाद माँगा।ओर दुख सुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दिनेश, सुरेंद्र, टिंकू,ओमप्रकाश, राजेन्द्र, कर्मबीर,कश्मीरा आदि मौजूद थे

Comments