Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


सन्यासी बाबा की पीट-पीटकर हत्या

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : गांव शेरा के पास बाबा शुक्र नाथ समाधि पर बनी कुटिया में आज सुबह एक सन्यासी बाबा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर परिवार छोड़कर बाबा बने जीजा को मारने के लिए उसका साला आया था, मगर अंधेरे के चलते वह किसी दूसरे बाबा को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया।

दूसरे बाबा पर हमला होते देख आरोपी का जीजा मौके से भाग निकला, जिससे उसका बचाव हो गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया। शेरे गांव के लोगों के बयानों और शिकायत के आधार पर मतलौडा थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments