राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में करनाल की केवीए डीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा सारिका राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
BOL PANIPAT : 11 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को पानीपत के एसडी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में करनाल की केवीए डीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा सारिका राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के सौरव द्वितीय स्थान पर रहे। गुरुग्राम के राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 की विद्यार्थी चंद्रकांता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को हरियाणा निर्वाचन आयोग की सहायक निर्वाचन अधिकारी आंचल ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।

Comments