Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा की भारी जीत पर अनुसूचित मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता को दी बधाई.

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 23, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 23 अक्टूबर,हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश ,उत्साह,खुशी तथा उमंग भरी हुई है।आज भाजपा अनुसूचित मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता को मिठाई खिलाकर बधाई तथा शुभकामनाएं दी।अपने बधाई संदेश में डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा भाजपा की ये शानदार जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा पार्टी के कुशल नेतृत्व की जीत है। जनता ने भाजपा की राष्ट्रवादी तथा विकासवादी नीतियों पर विश्वास जताया है। डा अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया ।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा दलित समाज की सबसे बड़ी हितैषी है। बी पी एल परिवारों को मात्र पांच सौ में गैस सिलेंडर देना।
सी एम आवास योजना।आदि गरीब लोगों की भलाई के काम किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर से संबंधित स्थलों को पंच तीर्थ बनाना  बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि दलित समाज के लोगो ने प्रधानमंत्री के संविधान की रक्षा तथा आरक्षण की सुरक्षा  की  गारंटी पर विश्वास किया।इस बधाई देनेवालों में मोर्चे के जिला अध्यक्ष रवींद्र तुषामढ,सुभाष क़बीरपंथी,बबीता शीर्षवाल,पूनम कोहली,कविता,बबली,राजीव जनझोत्रा सिठाना,अमन सिठाना,रॉकी गहलोत मोजूद रहे।

Comments