Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


11वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 4, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 4अगस्त 2025 : हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) द्वारा संचालित हरट्रॉन कंप्यूटर सेंटर की टीम के सदस्यो  सत्यावीर सिंह,संदीप शर्मा,राकेश कुमार ,पूनम ने आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत में कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए एक छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया।

इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की पहचान करना और उन्हें कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना था। हरट्रॉन टीम ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर परीक्षा का संचालन किया। परीक्षा में छात्रों की कंप्यूटर ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग और सामान्य बुद्धिमत्ता की क्षमता का मूल्यांकन किया गया।

छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और इसे एक सुनहरा अवसर माना जिससे वे तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ सकें।

विद्यालय की प्राचार्या ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “हरट्रॉन जैसी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा हमारी छात्राओं को यह अवसर मिलना गर्व की बात है। इससे उन्हें आगे चलकर आईटी और कंप्यूटर क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा।”

परीक्षा परिणाम इसी महीने के अंत तक घोषित किए जाने की संभावना है, और सफल छात्राओं को हरट्रॉन प्रशिक्षण केंद्रों में विशेष छात्रवृत्ति और कोर्स में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

यह पहल छात्राओं को डिजिटल युग में सशक्त बनाने और उनके तकनीकी कौशल को विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है

Comments