Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की दीपिका ने जीता गोल्ड मेडल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 17, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 18 वी इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 10 से 12 फरवरी 2023 बिहार पटना में आयोजित हुई। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की 2 खिलाड़ियों ने पानीपत का प्रतिनिधित्व किया। पूरे भारतवर्ष से 245 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें दीपिका ने 600 मीटर रेस मे गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। माही ने भी अच्छा खेल दिखाते हुए शॉटपुट में अच्छा प्रतिनिधित्व किया पर मेडल से चूक गई। प्रदीप मलिक एथलेटिक कोच ने बताया वह बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है वह एक दिन देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

Comments