Friday, August 7, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन  

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 7, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा XI एवं XII के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को चार टीमों—A, B, C एवं D में विभाजित किया गया। सभी टीमों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
क्विज प्रतियोगिता को चार रोचक राउंड्स में आयोजित किया गया.
Question-Answer Round – विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
Visual Round – चित्रों एवं दृश्यों के माध्यम से विद्यार्थियों की पहचान एवं वैज्ञानिक समझ को परखा गया।
Activity-Based Round – विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच एवं व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया।
Rapid Fire Round – विद्यार्थियों ने कम समय में तेजी और सटीकता के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो गई।
सभी चारों टीमों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद टीम A ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी एवं उत्साह सराहनीय रहा।
प्रधानाचार्या एवं उप-प्रधानाचार्या ने क्विज प्रतियोगिता की प्रशंसा की और विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने क्विज को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए आयोजन टीम की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन, सभी राउंड्स और परिणामों की घोषणा बहुत ही व्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से की गई। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ ज्ञान, त्वरित सोच, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने का अवसर प्रदान किया।

Comments


Leave a Reply