Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए फ़िल्म शाकुन्तलम् की स्क्रीनिंग कराई.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 19, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के सुप्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग ने स्नातक तृतीय व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए महाकवि कालिदास विरचित अभिज्ञानशाकुन्तलम् पर आधारित फ़िल्म शाकुन्तलम् की स्क्रीनिंग कराई । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस गतिविधि से महान् विद्वानों द्वारा लिखित गंभीर विषयों का सरलीकरण होता है व मनोरंजन के साथ साथ ज्ञान में भी वृद्धि होती है। संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ अंजलि ने कहा कि चलचित्र के माध्यम से विद्यार्थी नाटक के सभी पात्रों का सम्यक् व पृथक् -पृथक् चरित्रावबोध कर पाते हैं।विद्यार्थी पाठ्यक्रम में नियुक्त प्राचीन ग्रंथों की उपादेयता को समझते हैं व तत्कालीन सामाजिक व्यवस्था व रीति नीति का ज्ञान प्राप्त करते हैं । कार्यक्रम में डॉ. किरण मदान,  राहुल,  सोनिया,  अंजली व सोनल उपस्थित रहीं ।

Comments