सोशल मीडिया मार्केटिंग व सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “वाणिज्य व प्रबंधन विभाग ” के द्वारा सोशल मीडिया मार्केटिंग व सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस आयोजन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा, और प्रो. अजयपाल सिंह व सीए संजय जैन के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया मार्केटिंग व सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स यह वर्तमान के बहुत प्रमुख विषय हैं । उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कहा कि सतत विकास एक दूरदर्शी योजना है जो आर्थिक विकास सामाजिक न्याय व पर्यावरण संरक्षण का आवाहन करती है और सोशल मीडिया पर मार्केटिंग करना सीखना आपको अपने ब्रांड का प्रचार करते हुए बिक्री बढ़ाने में मदद करता है। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस अवसर पर वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सतत विकास वह विकास है जो भविष्य की पीढियों की अपनी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता से समझौता किए बिना अपनी वर्तमान की जरूरत को पूरा करता है और सोशल मीडिया मार्केटिंग विभिन्न प्लेटफार्म पर पहुंचने का एक सस्ता और प्रभावित तरीका है आप गुणवत्ता पूर्वक सामग्री विकसित करके सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक दर्शकों को प्रभावित कर सकते हो। सीए संजय जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमें जीवन में आगे बढ़ना है तो हमें अपने जीवन के लक्ष्य को निश्चित करना होगा अगर हम अपने जीवन के लक्ष्य को निश्चित करते हैं तो हम अपने जीवन की बहुत ऊंचाइयों को पा सकते हैं।पोस्टर प्रतियोगिता में प्रोफेसर अजय पॉल,प्रोफेसर माधवी और प्रोफेसर ज्योति गहलोत ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई । पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा बीकॉम फाइनल, द्वितीय स्थान पर इश्मीत कौर बी बीए फर्स्ट ईयर, दक्ष बीकॉम सेकंड तृतीय स्थान ,व तनु बीकॉम फर्स्ट ईयर को सांत्वना पुरस्कार मिला । इस प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. रितिका जताना ,प्रो. रीना रानी, प्रो. पूजा डूडेजा और प्रो. भावना सलूजा का मुख्य योगदान रहा है। मंच का संचालन प्रो. पूजा डूडेजा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रो. राजेश बाला, प्रो. रूहानी शर्मा, प्रो. साक्षी , प्रो. निशा गुप्ता, प्रो. मनीत कौर, प्रो. आकांक्षा शर्मा उपस्थित रहे।

Comments