Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 सितम्बर: आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षकों के लिए विशेष रूप से मनोरंजक और रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
शिक्षकों ने विभिन्न खेलों और रंगारंग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ आनंद उठाया। इन गतिविधियों ने न केवल वातावरण को आनंदमय बना दिया बल्कि शिक्षकों को आपसी सौहार्द और मित्रता का भी अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए लायंस क्लब के अध्यक्ष सुमित गर्ग जी, सचिव राजीव अलावाधी जी, कोषाध्यक्ष मुकुल गोयल जी सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को उनके कठिन परिश्रम, निष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया।
विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र शिंगला , वाइस चेयरमैन सी.ए. कमल किशोर , मैनेजर अरुण आर्य , कैशियर नरेश गर्ग , वरिष्ठ सदस्य श्री  वीरेन्द्र सिंगला , प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा  ,उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों की भागीदारी की सराहना की और लायंस क्लब के सदस्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के सम्मान और आभार प्रकट करने के साथ हुआ।

Comments