Sunday, October 18, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत का 49वें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय जोनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन. ओवरआल रनर-अप ट्राफी पर किया कब्ज़ा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 17, 2026 Tags: , , , , ,

थिएटर की ओवरआल ट्राफी और फाइन आर्ट्स एवं डांस की रनर-अप ट्राफी भी कॉलेज के नाम   

25 विधाओं रिकमेंडेड/ कमेंडेड स्थान प्राप्त किया

यूथ फेस्टिवल हरियाणा प्रदेश की संस्कृति और सामाजिक समरसता के भावो की अभिव्यक्ति है: दिनेश गोयल 

BOL PANIPAT , 17 अक्टूबर.  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के कलाकारों ने 49वें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय जोनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन कर 25 विधाओं रिकमेंडेड/ कमेंडेड स्थान प्राप्त कर ओवरआल रनर-अप ट्राफी पर कब्ज़ा किया। यही नहीं थिएटर की ओवरआल ट्राफी और फाइन आर्ट्स एवं डांस की रनर-अप ट्राफी भी कॉलेज के नाम रही । कॉलेज यह ट्राफी लगातार 16 बार हासिल कर चुका है जो कॉलेज के लिए एक गर्व का पल है । सभी प्रतिभागी जब कॉलेज परिसर पहुंचे तो एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, स्टाफ सदस्यों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उनका जोरदार तथा भव्य स्वागत किया । कॉलेज टीमों की अगुआई डॉ संगीता गुप्ता और डॉ मोनिका खुराना ने की और उनका बखूबी साथ डॉ संतोष कुमारी, प्रो संजय चोपड़ा, डॉ दीपा वर्मा, प्रो ममता रावल, प्रो शिवरानी, प्रो डेनसन डी पॉल, डॉ कविता, प्रो किरण मलिक, प्रो तन्नु मेहता, प्रो सचिन सिंगला, प्रो मीतु सैनी आदि ने दिया । यह यूथ फेस्टिवल 14-15-16 अक्टूबर को आर्य कॉलेज, पानीपत में सम्पन्न हुआ| विदित रहे कि एसडी कॉलेज गत लगातार बारह वर्षों से जोनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ता आ रहा है तथा इस बार भी कॉलेज के प्रतिभागियो का प्रदर्शन उच्च-कोटी का रहा जिसकी दर्शको ने भूरी-भूरी प्रसंशा की । कॉलेज के प्रतिभागियों ने  जोनल यूथ फेस्टिवल के दर्शकों पर एक अमीट छाप छोड़ी । जोनल यूथ फेस्टिवल कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया जाने वाला सर्वाधिक गौरवमयी और लोकप्रिय फेस्टिवल है और इसी से इंटर जोनल और इंटर  यूनिवर्सिटी प्रतिस्पर्धाओं की टीमो का चयन किया जाता है । जोनल यूथ फेस्टिवल में कम से कम 45 विधाओं में प्रतिस्पर्धा होती है । 

जोनल यूथ फेस्टिवल के परिणाम इस प्रकार रहे: 

प्रतियोगितापरिणाम
संस्कृत नाटक  रिकमेंडेड
सांग  रिकमेंडेड
हरियाणवी नाटक रिकमेंडेड
रसिया नृत्य रिकमेंडेड
कोलाज मेकिंग रिकमेंडेड
ग्रुप डांस (जनरल)कमेंडेड
ग्रुप डांस (हरियाणवी)कमेंडेड
हरियाणवी ओर्केस्ट्रा कमेंडेड
वन एक्ट प्ले कमेंडेड
रिचुअलस  कमेंडेड
क्लासिकल डांस (एकल)कमेंडेड
ऑन द स्पॉट पेंटिंग कमेंडेड
डिबेट (अंग्रेजी)- विरुद्ध तर्क कमेंडेड
कोरिओग्राफी कमेंडेड
एलोकुशन (हिंदी)कमेंडेड
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल (एकल) कमेंडेड
माइम कमेंडेड
इंडियन ऑर्केस्ट्रा कमेंडेड
संस्कृत भाषण कमेंडेड
रंगोली कमेंडेड
हरियाणवी नृत्य (एकल)कमेंडेड
कार्टूनिंग कमेंडेड
डिबेट (हिंदी)- समर्थन तर्क  कमेंडेड
डिबेट (हिंदी)- विरुद्ध तर्क  कमेंडेड

इससे पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविधालय द्वारा आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े रत्नावली समारोह और इंटर जोनल फेस्टिवल में भी एसडी पीजी कॉलेज के कलाकार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है । कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया । उन्होनें सभी टीचर-इनचार्ज जिनकी देखरेख में इन प्रतिभागियो ने मेहनत की तथा उनके प्रयास रंग लाये की भी तारीफ़ की ।

      एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनो से ही छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें कुछ कर गुजरने की ललक पैदा होती है । उन्होनें इस प्रकार के कार्यक्रमो में भविष्य में भी छात्र-छात्राओं को भेजने का प्रण दोहराया और कहा कि कॉलेज का हर विद्यार्थी प्रतिभावान बने और उसे उचित मंच मिले, ऐसा प्रयास कॉलेज निरंतर करता रहेगा । कॉलेज को इन विजेताओं पर बहुत गर्व है ।                

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरक भाषण में कॉलेज के प्रतिभागियो द्वारा जोनल यूथ फेस्टिवल में मचाई धूम और सफलता का श्रेय एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी, विशेष तौर पर प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल और समस्त स्टाफ को दिया । उन्होनें कहा कि जोनल यूथ फेस्टिवल हरियाणा प्रदेश में एकता और सामाजिक समरसता के भावो को आकार प्रदान करता है । छात्रो के जीवन में कला से जुड़ा इससे बड़ा और कोई पड़ाव नहीं है जो उन्हें कॉलेज जीवन में ही मिल रहा है । आज के प्रतिभागी ही कल के अभिनेता और एक्टर होंगे और उनके आत्मविश्वास को ऐसे आयोजनो से नए पंख मिलते है । आज कला के क्षेत्र में कॉलेज ने अपना लोहा मनवाया है । प्रतिभा और आत्मविश्वास से लबरेज ये प्रतिभागी और विजेता छात्र-छात्राए कॉलेज की धरोहर है । 

डॉ संगीता गुप्ता ने कहा कि कॉलेज के छात्र और छात्राए बहुत प्रतिभाशाली है । उन्हें बस निखारने की जरूरत है और इस कार्य में कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य निरंतर विद्यार्थियों के साथ है । इतने कॉलेजो और 2000 कलाकारों में अपनी जगह बनाना अपने आप में एक उपलब्धि है जिसके लिए प्रतिभागियो की जितनी तारीफ की जाये वह कम है । उन्होनें इस अवसर को प्रदान करने का सेहरा प्रबंधकारिणी की दूरदर्शिता, प्राचार्य के कभी न थकने वाले एवं निरंतर मार्गदर्शन करने वाले फैसलो एवं विचारो और छात्र-छात्राओ की अथक मेहनत को दिया । उन्होनें कहा कि कॉलेज में कला की नीव अब मजबूत है और आने वाला समय और भी स्वर्णिम होगा । 

Comments


Leave a Reply