Saturday, June 13, 2026
Newspaper and Magzine


लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में एसडीएम वीरेन्द्र ढूल ने औचक निरीक्षण किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 28, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 दिसम्बर। उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में एसडीएम वीरेन्द्र ढूल ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया और कार्यालय में समय पर न पहुंचने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायतें दी।
     उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान विभागों से सम्बंधित कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी कर्मचारी यदि कार्यालय में देरी से पहुँचेगा तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी होगी। उन्होंने सभी विभागों के सम्बंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी कार्यालय में प्रतिदिन फार्मल ड्रेसअप व गले में आईकार्ड लगाकर आएगा। इसके लिए उपायुक्त द्वारा हिदायत जारी की गई है। इस दौरान उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में समय पर आकर आमजन के कार्य को प्राथमिकता से करें। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यालयों में जाकर हाजिरी रजिस्टर भी चैक किए।

Comments