Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय कॉलेजों को रेडक्रास की तरफ से मशीन वितरित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 4, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 4 अक्तूबर। जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने राजकीय महाविद्यालय इसराना व मतलौडा को सैनेटरी पैड नष्ट करने की मशीन प्रदान की।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि सैनेटरी पैड खुले में फेंक दिए जाने से अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है,इसलिए प्रयोग करने के बाद इन पैड को नष्ट कर दिया जाना चाहिए। इस मशीन में पैड डालने के बाद कुछ ही सैंकेंड में यह जलकर राख हो जाता है।  इस मौके पर रैडक्रास के सचिव कुलबीर मलिक ने बताया कि जिला की अनेक शिक्षण संस्थाओं में सैनेटरी पैड की मशीन वितरित करवाई जा रही हैं। इस मशीन के इस्तेमाल से सैनेटरी पैड व अन्य मेडिवेस्ट से होने वाली बीमारियों  पर रोक लगेगी। इस मौके पर रैड क्रॉस के अधीक्षक विनोद कुमार,संगीता रानी, प्रिया,क्लर्क कुलदीप इत्यादि मौजूद रहे।

Comments