Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


52.02ग्राम हेरोइन (नशीले पदार्थ) सहित नशा तस्कर को काबू किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 8, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 जुलाई 2025, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने नारा नाका पर नाकाबंदी कर एक नशा तस्कर को 52.02ग्राम हेरोइन नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जीन्द के रोड गांव निवासी परमजीत के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान मतलौडा अड्डे पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक बजाज सीटी-100 बाइक पर सवार होकर सफीदों से नारा की तरफ आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने नारा नाका पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक सफीदों की और से बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस बाइक को मोड़ने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान परमजीत पुत्र चन्न निवासी गांव रोड जीन्द के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ डॉ. अजय की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से प्लास्टिक पन्नी में हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 52.02ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशीला पदार्थ बेचकर शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए 3 दिन पहले पंजाब के फिरोजपुर जिला में एक युवक 70 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ हेरोइन उसने राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची 52.02ग्राम हेरोइन को लेकर रविवार के बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में मतलौडा की तरफ आ रहा था।
पुलिस ने नशा तस्कर आरोपी परमजीत के कब्जे से बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मतलौडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

Comments