Thursday, August 6, 2026
Newspaper and Magzine


एलाइड होम फैक्टरी में डकैती की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 अगस्त: एंटी एक्सटार्सन सेल पुलिस टीम ने गांव सुताना के पास एलाइड होम फैक्टरी में डकैती की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को बुधवार शाम को काबड़ी रोड पर गैस गोदाम वाली गली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव बना मेरठ यूपी हाल काबड़ी रोड कुलदीप नगर निवासी राजबीर के रूप में हुई।

एंटी एक्सटार्सन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि उनकी टीम ने बीते सोमवार को उक्त वारदात का पर्दाफास कर दिल्ली स्वरूप नगर गड्डा कॉलोनी निवासी आरोपी बंटी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी बंटी ने यूपी निवासी फरार साथी राहुल तथा कुलदीप नगर निवासी राजबीर व चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था उन्होंने वारदात को रैकी के बाद अंजाम दिया था। पूछताछ में पुलिस को बताया था कुलदीप नगर निवासी राजबीर ने रैकी कर उनको जानकारी उपलब्ध कराई थी। आरोपी बंटी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम बंटी की निशानदेही पर फरार आरोपी राजबीर को काबड़ी रोड पर गैस गोदाम गली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी बंटी व फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को आरोपी राजबीर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से लूटा गया सामान बरामद करने तथा फरार आरोपियों के ठिकानों का पता काबू करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला

थाना पुराना औद्योगिक में माडल टाउन निवासी अनुपम गुप्ता पुत्र सोम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सुताना उंटला रोड पर गांव सुताना के पास उनकी एलाइड होम के नाम से फैक्टरी है। 27 जुलाई को अल सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें सूचना मिली की फैक्टरी में डकैती हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो चैकीदार ओम प्रकाश ने बताया कि रात करीब 1 बजे लाठी, डंडों व हथियारों से लैस 10-12 अज्ञात युवक फैक्टरी में घुस आए थे। बदमाशों ने उसके हाथ-पांव बांधकर मारपीट की। उससे फैक्टरी में मौजूद लोगों के बारे में पूछा। इसके बाद उपर सो रहे सात लोगों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने मारपीट कर सभी के मोबाइल फोन छीन लिए औ लुर करीब 20 हजार रूपए लूट लिए। फैक्टरी में लगे ट्रांसफार्मर का अंदर का सामान निकाल लिया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। थाना पुराना औद्योगिक में अनुपम गुप्ता की शिकायत पर डकैत की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply