Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 26 मई: सीआईए टू पुलिस टीम ने थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र के अंतर्गत गढ सरनाई व बबैल गांव के खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को सोमवार शाम को नई सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गढ सरनाई गांव निवासी अर्जुन पुत्र शीतलनाथ के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके गांव निवासी अपने साथी आरोपी सचिन के साथ मिलकर चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने अपने हिस्से में आई चोरी की केबल अज्ञात राह चलते कबाड़ी को बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का स्टार्टर बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी सचिन के कब्जे से उसके हिस्से में आई चोरी की केबल बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने गांव निवासी साथी आरोपी अर्जुन के साथ मिलकर मिलकर 14 मार्च को गढ सरनाई व बबैल गांव के खतों में कई ट्यूबवेलो से चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में बबैल निवासी नरेश पुत्र पृथी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments


Leave a Reply