Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


खेत से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 दिसम्बर 2023, थाना बापौली पुलिस ने गांव गोयला खुर्द में खेत से घर लोट रह युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद एक आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सनसपाल निवासी गोयला खुर्द के रूप में हुई।

थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि थाना बापौली में गांव गोयला खुर्द निवासी प्रदीप पुत्र मदनलाल ने शिकायत देकर बताया था कि 6 दिसम्बर की देर शाम वह और उसका भाई नितिन खेत से घर लौट रहे थे। भाई नितिन उससे थोड़ा आगे चल रहा था। नितिन यमुना बांध मोड़ पर टंकी के पास पहुचा तो सनसपाल पुत्र मेघराज, रविंद्र पुत्र रमेश, सागर पुत्र सोम, निशांत पुत्र कृष्ण निवासी गोयला खुर्द, रोहित पुत्र रणतेज निवासी पट्टीकल्याणा व तीन/चार अन्य लड़के रॉड व डंडे लेकर खड़े थे। उन सभी ने रास्ता रोककर नितिन पर हमला कर दिया। सनसपाल ने नितिन के सिर में रॉड मारी रविंद्र व अन्य ने लाठी डंडों से पैर व पूरे शरीर पर काफी चोटे मारी। नितिन की चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी उसको देखकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने नितिन के दोनों पैर तोड़ दिए। उसने भाई नितिन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना बापौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सनसपाल ने नितिन से रंजिश रखते हुए अपने साथी मालु उर्फ नितिन व शक्ति निवासी हल्दाना, गौरव निवासी डिडवाड़ी व सुनील उर्फ सोना निवासी माजरी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments