Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रैक्टर ट्राली चोरी की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी यूपी से गिरफ्तार. चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:20 अक्तूबर 2023 , सीआईए थ्री पुलिस टीम ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी की वारदात में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी विकाश की निशानदेही पर दबिश देते हुए वारदात में शामिल उसके साथी आरोपी रिजवान निवासी शामली हाल दिनानाथ कालोनी को वीरवार देर शाम यूपी के शामली से गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी रिजवान के कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद कर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बुधवार को देर शाम काबड़ी रोड पर आरोपी विकाश निवासी देव नगर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी रिजवान निवासी शामली हाल दिनानाथ कॉलोनी व एक अन्य साथी के साथ मिलकर 17 सितम्बर की रात बरसत रोड पर धर्म काटा से एक ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में यतिन पुत्र सुभाष निवासी सेक्टर 13/17 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी विकाश ने पुलिस को बताया था कि चोरीशुदा ट्रैक्टर व ट्राली साथी आरोपी रिजवान ने बेचने के लिए मेरठ यूपी में अपने एक जानकार को दिया है। पुलिस ने आरोपी रिजवान को काबू करने व चोरीशुदा ट्रैक्टर ट्राली बरामद करने के लिए वीरवार को आरोपी विकाश को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।

Comments