बकरी चोरी करने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी काबू
BOL PANIPAT : 30 अक्तूबर 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने कश्यप कॉलोनी में दुकान का ताला तोड़कर बकरी चोरी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को बुधवार शाम को हल्दाना बार्डर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रताप नगर सदर बाजार दिल्ली निवासी बच्चन के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया उनकी टीम ने उक्त चोरी करने वाले गिरोह के आरोपी दिल्ली मंगोलपुरी निवासी विनोद को गत दिनों गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में फरार साथी आरोपी प्रताप नगर सदर बाजार दिल्ली निवासी बच्चन व एक अन्य के साथ मिलकर बकरी चोरी करने बारे स्वीकारा था। आरोपी विनोद ने पूछताछ में पुलिस को बताया था तीनों ने चोरी की 9 बकरीयां 30 हजार रूपए में बेचकर पैसे बाट लिए थे। आरोपी ने हिस्से में आए 8 हजार रूपए में से कुछ पैसे खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी विनोद के कब्जे से बचे 5 हजार रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे जेल भेजने के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने आरोपी बच्चन को बुधवार को हलदाना बार्डर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी विनोद व फरार अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर बकरी चोरी की उक्त वारदात करने बारे स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को आरोपी बच्चन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ की फरार आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला
थाना पुराना औद्योगिक में कश्यप कॉलोनी निवासी चांदराम पुत्र परवारा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 सितंबर की रात अज्ञात चोर उसकी 9 बकरियां चोरी कर ले गए। चोर बकरीयों को गाड़ी में डालकर ले गए है। सीसीटीवी की जांच में गाड़ी दिख रही है। थाना पुराना औद्योगिक में चांदराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments